CNIN News Network

छत्तीसगढ़ डायसिस करेगी 116 साल पुराने ऐतिहासिक आध्यात्मिक केंद्र परागांव दर्शनस्थान का जीर्णोद्धार

11 Nov 2026   8 Views

छत्तीसगढ़ डायसिस करेगी 116 साल पुराने ऐतिहासिक आध्यात्मिक केंद्र परागांव दर्शनस्थान का जीर्णोद्धार

Share this post with:


रायपुर। आरंग के परागांव में महानदी के तटपर 116 साल पुराने ऐतिहासिक आध्यात्मिक केंद्र परागांव दर्शनस्थान का छत्तीसगढ़ डायसिस जीर्णोद्धार करेगी। डायसिस ने संकल्प लिया है कि मिशनरी पूर्वजों ने हमारे लिए यह धरोहर बनाई थी, अब इसे बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमारा संकल्प है कि परागांव दर्शनस्थान का संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन करना। सोमवार को दर्शनस्थान पर जुटे डायसिस के प्रतिनिधियों ने यूथ रिट्रिट में यह संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमार (बिशप, डायसिस ऑफ छत्तीसगढ़) रेवरेंड समीर फ्रेंकलीन (उपाध्यक्ष) नितिन लॉरेंस (सचिव) जयदीप राबिंसन (कोषाध्यक्ष) जॉन राजेश पॉल (अध्यक्ष, पास्ट्रेट कोर्ट) पल्लवी मिंज (निवर्तमान अध्यक्ष, महिला सभा) जेनिस दास (सचिव, युवा सभा) डिक्सन बेंजामिन (समन्वयक, संडे स्कूल) प्रीति (अध्यक्ष), जेवियर जे. विक्टर (सचिव) रूपिका लॉरेंस, अशीमा वानी, मोनू डेनियल, समीर मारडिकल, लायलेन मसीह (सदस्य, पास्ट्रेट कमेटी) आदि शामिल हुए।
दर्शन स्थान सन् 1910 में मिशनरियों द्वारा स्थापित किया गया था। यह वर्ष 2004 से बंद और जर्जर अवस्था में है। अब डायोसिस ने अपनी इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजने तथा पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत परिसर में स्थित 116 साल पुरानी कुटियाओं, मेल सभा भवन और अन्य संरचनाओं का उनके मूल स्वरूप में ही जीर्णोद्धार किया जाएगा।
डायसिसन यूथ रिट्रीट में राज्यभर से लगभग 100 प्रतिनिधियों और युवाओं ने पवित्र स्थान पर जुटकर सामूहिक प्रार्थना की और प्रभु की आराधना की। दर्शनस्थान को एक आदर्श प्रार्थना स्थल बनाने में सहयोग करने का वचन दिया। सचिव नितिन लॉरेंस ने बताया कि छत्तीसगढ़ का उद्देश्य केवल इमारतों की मरम्मत करना नहीं, बल्कि पूर्वजों की प्रार्थना, त्याग और समर्पण से बनी इस अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखकर आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना है। इसके लिए चर्च सदस्यों, पास्टरों और समाजजनों से आर्थिक सहयोग, श्रमदान और प्रार्थना के माध्यम से सहभागी बनने की अपील की है। दर्शन स्थान पर आत्मा के 9 फलों के नाम पर प्रेम, आनंद, शांति, धीरज, कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता और संयम पर कुटीर बनी हैं। इन कुटीरों में कुटिया में लकड़ी के पलंग रखे हैं। अब लकड़ी के पलंगों, मेल सभा भवन, रसोई घर और खिड़कियों की मरम्मत होगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web