CNIN News Network

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों व प्रशिक्षकों को मिला राज्य अलंकरण सम्मान

20 Aug 2026   38 Views

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों व प्रशिक्षकों को मिला राज्य अलंकरण सम्मान

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण वर्ष 2025-26 के लिए सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ट्रॉफी - चांदनी साहू, सुलोचना राज, कु. पायल मरावी, माया एवं कोच श्री इतवारी राज, शहीद राजीव पांडे पुरस्कार विकास कुमार व शहीद कौशल यादव पुरस्कार विक्रम राज को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका, एसोसिएशन के मन्नू, हीरू, दुर्गेशनंदिनी, इतवारी, भरत, शारदा, बिंदेश्वरी, उमेश, मनमोहन पटेल, त्रिलोचन एवं संदीप ने सम्मानित होने वाले सभी खिलाडिय़ों व कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। 
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने कहा कि यह सम्मान वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता और सहयोगियों के निरंतर समर्थन का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और संस्थागत सहयोग से प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। संघ ने भारतीय तीरंदाजी संघ और एनटीपीसी को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web