Share this post with:
नई दिल्ली-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी ने 3 मई को हुई एनईईटी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है।इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगा। परीक्षा 3 मई को हुई थी। छत्तीसगढ़ में 19 केन्द्र बनाए गए थे। प्रदेश से लगभग 45,000 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें रायपुर के करीब 9,200 कैंडिडेट्स शामिल थे। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।
एनटीए ने जानकारी दी है कि स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा। रीएग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापस की जाएगी।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि 22.79 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन या फीस भरने की आवश्यकता नहीं होगी। पुराना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ही मान्य रहेगा। एजेंसी जल्द ही नई परीक्षा तिथि , सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। किसी भी शंका के समाधान के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share this post with:
13 May 2026 8 Views
13 May 2026 12 Views
13 May 2026 12 Views
12 May 2026 50 Views
12 May 2026 14 Views