Share this post with:
00 महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में 199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सोमवार की शाम को 5.30 पूरे देश की नजर छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव पर टिकी थी और उन्होंने छत्तीसगढ़ के साथ ही भारत को निराशा हाथ नहीं लगने दी और महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में 199 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा और कुल मिलाकर पांचवां मेडल हो गया। भारत अब मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड सहित 39 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।बता दें ज्ञानेश्वरी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से है।
ज्ञानेश्वरी ने 53 किलो स्पर्धा के स्नैच में अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88 किलो उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास में 111 किलो उठाया. ज्ञानेश्वरी को इस दौरान नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से टक्कर मिली। ज्ञानेश्वरी के बनाए रिकॉर्ड को अगले ही पल तोड़ा. डिडिह ने स्नैच में 93 किलो उठाया और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो और यह कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है।
ज्ञानेश्वरी की खेल यात्रा सातवीं कक्षा से शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार बारबेल उठाया। शुरुआती दिनों से ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के बाद उन्होंने लगातार स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाब रही। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वर यादव के सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलकूद व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी बधाई व शुभकामनाएं दिए।
ज्ञानेश्वरी के पिता थे बॉडीबिल्डर
ज्ञानेश्वरी यादव के पिता बॉडीबिल्डर थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपना खेल छोड़कर इलेक्ट्रीशियन का काम करना पड़ा। पिता के साथ ट्रेनिंग करते हुए ज्ञानेश्वरी ने जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल टीम में जगह बनाई। 2026 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्नैच में सिल्वर और कुल प्रदर्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Share this post with:
27 Jul 2026 84 Views
27 Jul 2026 23 Views
27 Jul 2026 28 Views
26 Jul 2026 22 Views