CNIN News Network

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बने निर्मल

09 Sep 2026   5 Views

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बने निर्मल

Share this post with:

रायपुर। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड में प्रशांत किशोर को अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निर्मल कोसरे के सामने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे और विभाग की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन को अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web