Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बुधवार को 167 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया गया। इस सूची में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर आबकारी आरक्षक, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य तक शामिल हैं जिसमें 6 प्रोबेशनरी अधिकारी, 6 जिला आबकारी अधिकारी, 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी, 57 आबकारी उप निरीक्षक, 39 आबकारी आरक्षक, 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालक व 8 भृत्य शामिल है। इसके साथ ही 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। तबादले से संबंधित आदेश आबकारी के वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जारी किया गया है।
तबादला सूची में 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 57 आबकारी उप निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 39 आबकारी आरक्षकों को नई पदस्थापना मिली है। विभाग के मैदानी अमले में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।
Share this post with:
16 Sep 2026 45 Views
16 Sep 2026 96 Views
16 Sep 2026 13 Views