Share this post with:
00 रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार द्वारा जारी की गई अधिसूचन के अनुसार इस वर्ष उच्च न्यायालय में 18 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा चूंकि 13 और 14 जून को शनिवार रविवार होने की वजह से कोर्ट 15 जून से नियमित रूप से कार्य करेगी अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्यवाही करेंगे और जरूरत पडऩे पर समय बढ़ाया भी जा सकेगा।
मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट से जुड़े मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी, जबकि जरूरी मामलों के लिए अलग से आवेदन देना होगा। जमानत मामलों में अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन की जरूरत नहीं होगी और उन्हें स्वत: सूचीबद्ध किया जाएगा। अन्य लंबित मामलों की सुनवाई के लिए अर्जेंट आवेदन अनिवार्य रहेगा।
इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, लेकिन शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश में बंद रहेगा। कोर्ट ने यह भी तय किया है कि वेकेशन जज 19, 21, 26 और 28 मई और 2, 4, 9 और 11 जून 2026 को सुनवाई करेंगे। वहीं जो मामले तय समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें अगली तारीख पर अलग सूची में शामिल किया जाएगा। आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी किया गया है।
Share this post with: