Share this post with:
रायपुर। छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि, कार्डियक अटैक से उनकी मौत हुई है। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि रूपनारायण सिन्हा भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में बिलासपुर शामिल होने पहुंचे थे। सिन्हा इस अभियान के प्रभारी भी थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अटेक आया। हालत बिगडऩे के बाद उन्हें आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
Share this post with:
26 May 2026 28 Views
26 May 2026 28 Views
26 May 2026 11 Views
26 May 2026 16 Views
26 May 2026 10 Views
25 May 2026 74 Views