Share this post with:
0- मंदाकिनी की तेज धारा में बहा पुल, एक की मौत
सतना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए चित्रकूट पहुंचे। सदी की इस सबसे भयानक बाढ़ ने समूचे इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिसमें बड़े पैमाने पर नुकसान होने के साथ-साथ एक श्रद्धालु की जान भी चली गई है।
सीएम डॉ. यादव का हेलीकॉप्टर आरोग्यधाम स्थित हेलीपैड पर उतरा। हवाई निरीक्षण के दौरान उनके साथ चित्रकूट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से ही जलमग्न क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया।
मंदाकिनी नदी में इस बार आई बाढ़ को सदी की सबसे भीषण त्रासदी माना जा रहा है। नदी के पानी का वेग इतना ज्यादा था कि रामघाट पर बना 300 मीटर लंबा बड़ा पुल भी तेज धारा में बह गया। अब जब जलस्तर कम हुआ है, तो वहां सिर्फ पुल का खंडहर ही नजर आ रहा है। बाढ़ के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में सब कुछ तहस-नहस हो गया है।
Share this post with:
30 Aug 2026 17 Views
30 Aug 2026 12 Views
30 Aug 2026 21 Views