Share this post with:
दंतेवाड़ा। जिले का शंखिनी-डंकिनी नदी की बाढ़ में 26 अगस्त 2025 को चितालंका का पुल बह गया था। नया पुल बनाने के लिए 14.79 करोड़ की ऑनलाइन निविदा जारी की गई थी, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। नए टेंडर की तारीख अभी तय नहीं है। इधर नदी के तेज बहाव के मद्देनजर पुल का अलाइनमेंट बदला जा रहा है। पूरनतरई की ओर तीखे मोड़ को खत्म किया जाएगा। पुल करीब 30 मीटर तक बिल्कुल सीधा बनेगा, ताकि वाहन चालकों को सामने से आता यातायात स्पष्ट दिखे। जानकारों की मानें तो नया टेंडर जारी होने, ठेकेदार तय होने, काम शुरू होने के बाद भी पुल बनने में दो वर्ष से अधिक का समय लगेगा। शहर के भीतर बढ़े डेंजर जोन चितालंका ब्रिज बंद होने और नया बाइपास अधूरा रहने से दंतेवाड़ा शहर को भारी वाहनों से परेशानी हो रही है। खनिज और मालवाहक डंपर शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
Share this post with:
17 Oct 2026 13 Views
16 Oct 2026 30 Views
16 Oct 2026 26 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 41 Views