CNIN News Network

चार्टर्ड प्लेन से भोपाल से बेंगलुरु भेजे जा रहे कांग्रेस विधायक, वोटिंग के दिन लौटेंगे

09 Jun 2026   40 Views

चार्टर्ड प्लेन से भोपाल से बेंगलुरु भेजे जा रहे कांग्रेस विधायक, वोटिंग के दिन लौटेंगे

Share this post with:

 

0-एमपी राज्यसभा चुनाव 2026 : क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारते ही कांग्रेस इस सीट पर जीतने की पूरी कोशिश में लग गई है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु भेज रही है। कांग्रेस विधायक दो फ्लाइट से जाएंगे, जिसमें पहली फ्लाइट दोपहर में और दूसरी फ्लाइट शाम को जाएगी। बेंगलुरु जाने के लिए ज्यादातर विधायक भोपाल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस इस बात का आरोप लगा रही है कि भाजपा द्वारा उनके विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। कांग्रेस ने एमपी में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा की ओर से महेश केवट ने नामांकन भरा है। दरअसल राजनीति में कुछ भी संभव है और अन्य राज्यों में सांसदों व विधायकों के पार्टी छोडऩे जैसे घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाह रही है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वंय मानिटरिंग कर रहे हैं। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web