CNIN News Network

चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

09 Oct 2026   8 Views

चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

Share this post with:

 

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/पुडुचेरी--चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

नंदीग्राम में टीएमसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। देवाशीष पूर्व आईएएस अफसर हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web