CNIN News Network

चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड

26 Jul 2026   23 Views

चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड

Share this post with:

 

0-वेटलिफ्टिंग में 190 किग्रा उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

 

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 किग्रा(85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 किग्रा में 264 किग्रा (121+143) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाकर भारत को पहला मेडल दिलाया था।

भारत अब मेडल टैली में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।

 

*  चानू लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं

 

टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा उठाकर उन्होंने मेडल जीता। यह उनका लगातार तीसरा गोल्ड था। इससे पहले 2018 और 2022 में भी मीराबाई ने गोल्ड जीता था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web