CNIN News Network

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में कल अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

15 May 2026   10 Views

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में कल अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

Share this post with:


रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 16 मई को प्रात: 9.30 बजे से होगी ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो के वातावरण का प्रसार हो इस मंगल भावना से दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी। अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, मंजू कोठारी, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा। विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। अमावस्या पर पूजा पश्चात वर्तिका वर्द्धमान वैभव चोपड़ा परिवार की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी विमल चंद प्रियांशु बुरड़, निर्मल चंद पंकज सौरभ राहुल मुणोत, अशोक अरुणा कोठारी, मोहन लाल मनीष नमन पगारिया, मनोहर लाल पुगलिया, श्रीमती मंजू महेन्द्र कोठारी, जयचंद रमेश, मोहन चंद बच्छावत, दिनेश कुमार जैन, बसंत जितेन्द्र नाहर, नीलमचंद डॉ अंशुल बरडिय़ा, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, गुमान चंद कांतिलाल झाबक, संतोष सरला बैद व गुप्त भक्त परिवार हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web