Share this post with:
0-नगर पालिका अध्यक्ष ने उन पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया
बिलासपुर। चपोरा क्षेत्र के आश्रम में रहने वाली साध्वी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। साध्वी की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रतनपुर क्षेत्र के चपोरा स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी पद्मिनी पुरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से आश्रम में रहकर धार्मिक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके अनुसार उज्जैन में नागा संन्यास परंपरा के तहत उनका विधिवत संस्कार हुआ है और वह संत समाज से जुड़ी हुई हैं। साध्वी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप लंबे समय से उन पर गलत नजर रखते हैं और कई बार अनुचित व्यवहार करने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए कहा जाता था और लगातार परेशान किया जाता रहा।
साध्वी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा गांजा, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों को संरक्षण दिया जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। साध्वी का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने रतनपुर थाने के बजाय सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इधर नगर पालिका अध्यक्ष ने उन पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होने कहा है कि पुलिस जांच कर ले वे किसी भी जांच के लिए तैयार है।
Share this post with:
24 Jun 2026 11 Views
23 Jun 2026 17 Views
24 Jun 2026 11 Views
23 Jun 2026 40 Views
23 Jun 2026 29 Views
22 Jun 2026 28 Views