CNIN News Network

चक्रवाती तूफान का असर,ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश

20 Nov 2026   131 Views

चक्रवाती तूफान का असर,ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश

Share this post with:

 

 

भुवनेश्वर/विशाखापट्टनम-चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। यह प्रक्रिया अभी जारी है और अगले दो घंटे तक चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-90 केएमपीएच रही।

इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, तूफान पिछले 6 घंटों में 21 केएमपीएच की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है।

ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। पूर्वी रेलवे ने 41 ट्रेनें जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, 29 का समय बदला है। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web