Share this post with:
0- ट्रस्ट ने 5 सोने-चांदी की वस्तुएं दिखाईं, इनकी चोरी का दावा था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर उठे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। ट्रस्ट की आपात बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ.अनिल कुमार मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया।इसके साथ ही कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट की आपात बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की।
बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई, जब राम मंदिर परिसर के दान-पात्रों से चढ़ावा चोरी के मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि ट्रस्ट के संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई ट्रस्टी या पदाधिकारी अपना इस्तीफा देता है, तो वह तत्काल प्रभाव से स्वत: स्वीकार माना जाता है। ट्रस्ट ने 5 सोने-चांदी की वस्तुएं दिखाईं, इनकी चोरी का दावा था।
Share this post with:
05 Jul 2026 6 Views
04 Jul 2026 37 Views
03 Jul 2026 39 Views
02 Jul 2026 42 Views