CNIN News Network

चंदखुरी में माता कौशल्या को दी गई भावभीनी विदाई

15 Sep 2026   18 Views

चंदखुरी में माता कौशल्या को दी गई भावभीनी विदाई

Share this post with:

रायपुर। चंदखुरी में 11 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक चित्रोत्पला लोक कला परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित राकेश तिवारी के अगुवाई में आयोजित “माता कौशल्या संग तीजा तिहार” कार्यक्रम का आज भव्य एवं भावपूर्ण समापन हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन आज सुबह ग्रामीण महिलाओं द्वारा माता कौशल्या को बासी खिलाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात माता कौशल्या की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चंदखुरी फार्म एवं चंदखुरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में दयालु राम की रावत नाचा मंडली तथा कर्मा दल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोक वाद्य, गीत-संगीत और नृत्य से पूरा चंदखुरी भक्तिमय एवं उत्सवी वातावरण में सराबोर रहा।

शाम को माता कौशल्या की प्रतिमा का जनसैल तालाब में भावभीना विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरे धार्मिक एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ माता कौशल्या को विदाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राकेश तिवारी, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्रीमती प्रभा यादव, हेमलाल पटेल, मनीष लदेर, उमाशंकर चंद्राकर ग्राम पंचायत के सरपंच, घनश्याम वर्मा, नितेश यादव, संत फारीकार, बजरंग मानस मंडली के धनीराम धीवर पंचराम वर्मा, जनकराम ,राधेश्याम साहू, आकाश वर्मा ,तनु यादव,  मेहतरु , जयप्रकाश सोनी, नितेश यादव ,कार्तिक यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कलाकार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

“माता कौशल्या संग तीजा तिहार” के पांच दिवसीय आयोजन ने चंदखुरी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं को एक साथ जोड़ते हुए तीजा पर्व की जीवंत छटा प्रस्तुत की। आयोजन के माध्यम से माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी की सांस्कृतिक पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web