CNIN News Network

चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली रायपुर के कारोबारी की लाश

21 Oct 2026   68 Views

चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली रायपुर के कारोबारी  की लाश

Share this post with:

00 सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
रायपुर। रायपुर के  कारोबारी 56 वर्षीय दीपक मित्तल बुधवार की सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के कमरे में बेसुध मिले, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि घटना से पहले रात में एक युवती कारोबारी के कमरे में आई थी, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले होटल के कमरे में क्या-क्या हुआ था।
बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और करीब दो दिन से होटल में ठहरे हुए थे। दीपक मित्तल राइस मिल कारोबार के साथ पंजाब सरकार की राशन किट आपूर्ति के ठेकों से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई है।
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दीपक मित्तल के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में शराब के अत्यधिक सेवन या दवाओं के संभावित ओवरडोज समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, उनकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web