CNIN News Network

घरेलू रसोई गैस के दाम फिर बढ़े

07 Jun 2026   32 Views

घरेलू रसोई गैस के दाम फिर बढ़े

Share this post with:

 

नई दिल्ली।  देशभर के घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

मूल्य वृद्धि के बाद अब राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1013 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।इस बढ़ोतरी से पहले रायपुर के उपभोक्ताओं को यही 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लगभग 984 रुपये में मिल रहा था।

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू एलपीजी कीमतों में दूसरी वृद्धि है। इससे पहले सात मार्च को घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी बार कीमत बढऩे से आम लोगों के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढऩे की संभावना है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web