CNIN News Network

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

18 Oct 2026   20 Views

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

Share this post with:

 

 

ग्वालियर।  चीनौर-नयागांव हाईवे स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक और वीभत्स हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहा धान से भरा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए ढलान पर पलट गया।

इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत और पचास से अधिक लोगों के ट्रक के नीचे दबने की खबर है। सुबह 4 बजे तक ट्रामा सेंटर पर एंबुलेंस से शव व घायलों को लाने का क्रम जारी रहा। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनिवार-रविवार की रात करीब 1.40 बजे एक भारी ट्रक अत्यंत तेज गति से शीतला माता मंदिर रोड की तरफ से गुजर रहा था। रोड की ढलान पर चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित हुआ यह वाहन सड़क मार्ग पर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा और उन्हें कुचलते हुए पलट गया।

घटना की अचानक हुई इस भीषणता से आसपास के लोग दहल उठे। सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश बघेल समेत शहर के कई थानों का पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

मौके से नीचे दबे लोगों से गंभीर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों की हालत को देखते हुए बिना एंबुलेंस के इंतजार कराए एक लोडिंग वाहन में डालकर तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर रवाना किया गया। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी कृणाल चौहान ने बताया कि मैं और मेरे साथी शीतला माता मंदिर पैदल जा रहे थे। अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और ट्रक जनता को रौंदता हुआ लोगों पर जा गिरा।

हादसे में 8 मृतकों को की हुई पहचान

सरला तोमर उम्र 50 साल, गौरव परिहार उम्र 18 साल, महेश शर्मा उम्र 45 साल, विमलेश 18 साल, देवेश बघेल 17 साल, प्रिंस उर्फ छोटू जाटव 16 साल, शौर्य शर्मा 15 साल की मौत हो गई है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web