Share this post with:
कांकेर। जिले के अंतागढ़ के समीप केसालपारा गांव में साेमवार काे एक धर्मांतरित महिला और उसके परिवार काे लेकर बवाल शुरू हाे गया है। धर्मांतरित महिला का कहना है कि वह अपनी इच्छा से ईसाई धर्म का पालन करती है, लेकिन इसी बात को लेकर उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची और बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने चार बच्चों का पालन-पोषण अकेले कर रही है। उसका दावा है कि उसने अपनी आस्था के आधार पर ईसाई धर्म में विश्वास को चुना है और किसी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया। महिला का कहना है कि, अब उस पर मूल धर्म में लौटने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उसका विश्वास ईसाई धर्म में है और वह अपनी आस्था नहीं बदलना चाहती। दूसरी ओर, ग्रामीणों का आरोप है कि, महिला के धर्म परिवर्तन से गांव की सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
Share this post with:
29 Jun 2026 3 Views
26 Jun 2026 44 Views
25 Jun 2026 28 Views
25 Jun 2026 42 Views
24 Jun 2026 31 Views
23 Jun 2026 57 Views
23 Jun 2026 47 Views