Share this post with:
रायपुर। रायपुर समेत प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब यहां के उपभोक्ता भी शहरी क्षेत्र की तरह 45 दिन की जगह 25 दिन में ही गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। लेकिन अब भी नए कनेक्शन लेने पर रोक लगी हुई है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन हैं इसमें दो से तीन हजार सिलेंडरों की बुकिंग प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से ही होती है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बुकिंग की अवधि 45 दिन निर्धारित थी, जिसे घटाकर अब 25 दिन कर दिया गया है। हालांकि बुकिंग की टाइम लाइन कम कर दी गई है, लेकिन अब भी नए कनेक्शन लेने पर रोक लगी हुई है। इसके कारण रायपुर जिले के हजारों लोग अब भी नए कनेक्शन के इंतजार में बैठे हुए हैं। इसमें ज्यादातर बाहर से आए, किराए पर रहने वाले लोग शामिल हैं। रोक के कारण लोग अधिक दाम पर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। एजेंसी वाले भी इसके एवज में 10 किलो वाला सिलेंडर लेने की सलाह दे रहे हैं।
Share this post with:
10 Sep 2026 2 Views
10 Sep 2026 2 Views
10 Sep 2026 3 Views
10 Sep 2026 47 Views
10 Sep 2026 19 Views
10 Sep 2026 10 Views