Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा में बस्तर सामाजिक जन विकास समिति द्वारा शुक्रवार को संचालित चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जगदलपुर विकासखंड के 12 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाल संरक्षण, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, मानव तस्करी, नशा मुक्ति तथा बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को सशक्त बनाने, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति बस्तर के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही ने बच्चों के अधिकारों एवं बाल विवाह की रोकथाम में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय निगरानी और जन-जागरूकता से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि समुदाय को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।
वहीं जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर शर्मा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम एवं अन्य बाल संरक्षण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना समाज और पंचायत की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत स्तर पर सतर्कता और सही जानकारी होने पर बच्चों से जुड़े शोषण, उपेक्षा एवं अन्य समस्याओं को समय रहते रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फील्ड ऑफिसर डॉ. नारायण दास पंथ, फील्ड कोऑर्डिनेटर हरिमोहन रॉय एवं रामेश्वर जोशी, तथा कम्युनिटी मोबिलाइजर्स विनोद साहू, सुचित्रा पॉल, जामली कर्मा, गुडिय़ा मौर्य, ज्योत्सना प्रधान, खुशबू बघेल, तनुजा सलाम एवं सरिता बघेल का योगदान रहा। इसके अतिरिक्त संस्था के सियाराम नेताम, थबीर सिंह, मनीषा कश्यप, भूमिका, रुचिका यादव, सुखविंदर कौर, संतोष पटेल, निलेश भारती, सूरज नाग, कमल यादव एवं रामेश्वर ध्रुव सहित अन्य स्टाफ का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
Share this post with:
30 Apr 2026 24 Views
30 Apr 2026 11 Views
30 Apr 2026 12 Views