CNIN News Network

गोवा क्लब अग्निकांड.. लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार

11 Dec 2025   9 Views

गोवा क्लब अग्निकांड.. लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार

Share this post with:

 

नई दिल्ली। गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अग्निकांड के पांचवें दिन, गुरुवार को क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। वे अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को वापस लेकर आएगी। संभावना है कि भारत लाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी।बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।हादसे में समय क्लब में नीचे पार्टी चल रही थी। छत पर आग लगने से धुआं भर गया, जिससे लोगों का दम घुटा। 

Share this post with:

AD RO NO - 13404/17

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web