CNIN News Network

गोंदिया एवं राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्वचालित विक्रय मशीन शुरु

12 May 2026   4 Views

गोंदिया एवं राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्वचालित विक्रय मशीन शुरु

Share this post with:

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए गोंदिया तथा राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्वचालित विक्रय मशीन (ऑटोमैटिक वेडिंग मशीन) सेवा प्रारंभ की गई है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में आवश्यक खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को तेज, सरल एवं स्वच्छ सेवा प्रदान करेगी। अब यात्रियों को अपनी आवश्यक वस्तुओं के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी तथा वे सुविधाजनक ढंग से अपनी जरूरतों की पूर्ति कर सकेंगे। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। स्वचालित विक्रय मशीन (ऑटोमैटिक वेडिंग मशीन) सेवा के प्रारंभ होने से स्टेशन परिसर में यात्रियों को आत्मनिर्भर एवं सहज खरीदारी का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुखद बनेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार करता रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web