CNIN News Network

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन सामाजिक जन जागरण ने हरठिमा में मनाया अंबेडकर जयंती

15 Apr 2026   32 Views

गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन सामाजिक जन जागरण ने हरठिमा में मनाया अंबेडकर जयंती

Share this post with:


00 शैक्षणिक में शिक्षा आरक्षण से ही आदिवासियों का उत्थान है
बालोद। गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन सामाजिक जन जागरण ने कल ग्राम हरठिमा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं ने बताया कि डॉ बाबासाहेब ने हमको आरक्षण दिया जिसमें राजनीतिक आरक्षण, उच्च शिक्षा के आरक्षण, नौकरी में आरक्षण के साथ ही समाज उत्थान के लिए इन आरक्षणों को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा कर्तव्य है। हमें डॉक्टर साहब ने बताया है कि शैक्षणिक में शिक्षा आरक्षण से ही आदिवासियों का उत्थान है।
भोलाराम नेताम़़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौडीं ने कहा कि बाबा साहब के पास में 32 डिग्री व 9 भाषाओ का उन्हें ज्ञान था। बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षित बनो संगठित रहो और शिक्षा को आगे बढ़ाओ। शिक्षा समग्र विकास हमारे समाज को उच्च विचार की ओर बढ़ाएगी, जब-जब संगठन एकत्रित होगा तब तक संगठित मजबूत रहेग। बेटा एवं बेटी को शिक्षा देने का माता-पिता का दायित्व है।
गोड़ समाज डौंडीं के अध्यक्ष आत्माराम कौडौ ने कहा कि हीरा सिंह मरकाम ने जो आंदोलन का प्रारंभ किया था वह आज भी चल रहा है उसी विचारधारा को समग्र क्रांति की बात को समझना है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमें सब कुछ दिया लेकिन आपने उसके लिए एक घंटा भी समय नहीं दिया जो कि हमें जीने का सलिखा सिखाया है। हमें अब तक समाज में बैठने का ढंग भी नहीं मालूम जब तक हम एक साथ एक दूसरों को नहीं समझेंगे तब तक ऐसे ही चलते रहेंगे। समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है और समाज के उत्थान के लिए एक मु_ी चावल बेलोदा सर्कल में अभियान चल रहा है। जहां सप्ताह में एक दिन की बैठक और आने वाली समय की योजना का नियम पारित किया जाता है।
इस अवसर पर प्रेम कुजाम गोड़ समाज अध्यक्ष जिला बालोद, आत्मा राम कौडौ अध्यक्ष गोड़ समाज डौंडीं, भोलाराम नेताम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौडीं, तुलेश्वर हिचामी जनपद सदस्य, जिवराखन लाल उसारे प्रदेश मीडिया प्रभारी, गजानंद नुरेटी, खोरबाहरा मंडावी, राजेश रावटे, हेमलाल पदमाकर, बीरबल कुंजम, परिक्षेत्र अध्यक्ष हर्राठेमा मुकुंद राम ओटी, सर्कल सदस्य धनशुराम गावड़े, परिक्षेत्र गोड समाज सलाहकार ओम सलाम, ऑडिटर हीरामन सोरी, काहणगोदी धनसु परिक्षेत्र हीरा सिंह ठेमा के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web