Share this post with:
00 18 व 19 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर प्रवास प्रस्तावित, बस्तर को नक्सलवाद के आतंक से मुक्ति दिलाने के बाद होगा प्रथम बस्तर आगमन
जगदलपुर। घोषित समय में बस्तर सहित समूचे देश से नक्सलवाद के आतंक को समाप्त करने के संकल्प को सिद्ध रूप देने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर आ रहे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भव्यतम स्वागत और अभिनन्दन करने की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से जुट गयी है। आगामी 18 व 19 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बस्तर प्रवास प्रस्तावित है। आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली और बस्तर प्रवास पर आ रहे केन्द्रीय गृह मंत्री के भव्य स्वागत सहित तमाम तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर को नक्सलवाद के मुक्त कराने के बाद पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण प्रवास में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। गृहमंत्री श्री शाह के आगमन पर सभी तैयारियां गंभीरता से पूरी होनी है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर आगमन बेहद महत्वपूर्ण है। बस्तर से लाल आतंक को समूल समाप्त करने का दृढ़ संकल्प पूर्ण हुआ है। अब बस्तर को विकास की नई धारा से जोडऩे सुनहरा समय आरंभ हो गया है। गृहमंत्री श्री शाह के बस्तर आगमन पर उनके स्वागत सहित सभी तैयारियों को योजनाबद्ध रूप से पूर्ण करेंगे। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गो में साज सज्जा, ध्वज व होर्डिंग्स आदि लगाने पर चर्चा कर दायित्व भी सौंपे गये व गंभीरता से जि़म्मेदारियों को निभाने निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय, ललिता बघेल, सफीरा साहू, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल, नीलांबर सेठिया, विनय सोना, रितेश जोशी,सोनबारी भद्रे, रामबती भण्डारी,पूनम सिन्हा,पद्मा कश्यप, बसंत कश्यप, तरूण पाण्डेय, मंगतू कश्यप आदि सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this post with:
15 May 2026 24 Views
15 May 2026 22 Views
14 May 2026 28 Views