Share this post with:
रायपुर-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
ट्रेन संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 सितंबर से घाटशिला स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 9.44 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 9.45 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस शाम 4.31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 4.32 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 1.07 बजे घाटशिला पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 1.08 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 12.31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 12.32 बजे रवाना होगी।
Share this post with:
10 Sep 2026 14 Views
11 Sep 2026 48 Views
11 Sep 2026 16 Views
10 Sep 2026 22 Views
10 Sep 2026 21 Views
10 Sep 2026 61 Views