CNIN News Network

गिरौदपुरी दर्शन से पहले 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 5 की हालत गंभीर

29 Aug 2026   6 Views

गिरौदपुरी दर्शन से पहले 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 5 की हालत गंभीर

Share this post with:


बेमेतरा। बेमेतरा में गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 13 लोग घायल हो गए जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे और सभी गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और सभी कबीरधाम जिले के पीपरमाटी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web