Share this post with:
00 शासकीय जे आर दानी कन्या विद्यालय की 1000 छात्राओं ने लिया हिस्सा
रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 अक्टूबर, शनिवार को संपन्न हुई। इस बौद्धिक एवं संस्कार आधारित परीक्षा में पूरे रायपुर जिले से लगभग 25,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें अकेले राजधानी के शासकीय जे.आर. दानी कन्या विद्यालय की लगभग 1,000 छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता की।
गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आज की आधुनिक पीढ़ी को अपनी गौरवशाली भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोडऩा है। इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों में अनुशासित जीवनशैली, बड़ों के प्रति आदर, और सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी भावना विकसित होती है। इसके दूरगामी फायदों में विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होने के साथ-साथ जल-ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति संवेदनशीलता पैदा होती है, जो कि किताबी शिक्षा के साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान शासकीय जेआर दानी कन्या विद्यालय रायपुर के प्राचार्य श्री हितेष दीवान ने कहा कि आज का युग तकनीकी शिक्षा का है जो समय की मांग है, लेकिन इसके साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों का समन्वय ही एक आदर्श और सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है।
परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में छत्तीसगढ़ प्रभारी डी.पी. चंद्राकर, रामपाल तिवारी, रविशंकर गुप्ता सहित गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों और विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य हितेष दीवान, समिधा उपासने, क्रांति चंद्रा, डॉ. वैजयंती गुप्ता, मीनू पांडेय, ज्योति सक्सेना, सुषमा शर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
Share this post with:
05 Oct 2026 57 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 9 Views
05 Oct 2026 23 Views
05 Oct 2026 27 Views
04 Oct 2026 35 Views
04 Oct 2026 20 Views
04 Oct 2026 32 Views