Share this post with:
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सूरजपुर जिला के भैयाथान मंडल के दनौली खुर्द, खाड़ापारा, बस्कर और कुर्रीडीह में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने चौपालों में ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राशन, पेंशन, महतारी वंदन योजना और आवास निर्माण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कई प्रकरणों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल समाधान की पहल की।
चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। गांव-बस्ती चलो अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि किसी भी नागरिक को अपनी जायज मांग या समस्या के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share this post with:
05 Sep 2026 179 Views
05 Sep 2026 25 Views
04 Sep 2026 30 Views
03 Sep 2026 37 Views
03 Sep 2026 41 Views
03 Sep 2026 58 Views
03 Sep 2026 67 Views