Share this post with:
कांकेर। जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में 3 वर्ष पहले एक नाबालिग के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने जब गंभीरता से जांच की तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती थी। मामले की जांच में पता चला कि एक अपचारी बालक द्वारा मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। जिसके चलते नाबालिग ने यह कदम उठाया गया था। अपचारी बालक द्वारा पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार किया। नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड कांकेर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे आज शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह जगदलपुर भेजा गया।
कांकेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने बताया कि 15 अप्रैल 2023 को एक नाबालिग बालिका द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई थी। मामले में जब छोटे बेठिया पुलिस में पीएम करवाया तो जांच में पता चला कि मृतिका के गर्भ में भ्रूण पाया गया, जिसे सुरक्षित रखकर डीएनए जांच कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छोटेबेठिया में धारा 376(2)(झ) भादवि एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर लगाकर मामले की जांच की जा रही थी। वही ग्रामीणों से लगातार पूछ-ताछ एवं गहन जांच के माध्यम से मामले की जांच में पता चला कि एक अपचारी बालक द्वारा मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के बाद नाबालिग ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। आवेश में आकर नाबालिग ने अज्ञात पदार्थ का सेवन करते हुए आत्महत्या कर ली।
Share this post with:
30 May 2026 13 Views
30 May 2026 9 Views
30 May 2026 9 Views
29 May 2026 45 Views
28 May 2026 53 Views
27 May 2026 54 Views