Share this post with:
00 अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में नवरात्रि की धूम
रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वारा सेक्टर 1, बजाज कालोनी, न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में मूक-बधिर बच्चों ने नवरात्रि के प्रथम दिवस गरबा की धुन पर नृत्य पेशकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। आश्चर्य की बात तो यह है कि बच्चों को गरबा की धुन व गाना सुनाई नहीं दे रहा था फिर भी उनके पैर लय व ताल के साथ थिरक रहे थे। संगीत व पदताल में समन्वय देखकर लोगों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली।
स्कूल परिसर में गरबा महोत्सव का यह पांचवा आयोजन था। महोत्सव के मुख्य अतिथि अष्टविनायक रियलिटीज के प्रबंध निदेशक विक्की लोहाना थे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी संतोष मेहता,आरसीआरटी 241 के चेयरमैन सत्यदीप सोनार,सेक्रेटरी जतीन, बिजनेस वुमन दिव्या झंवर वअर्पिता सोनारउपस्थित थीं। पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया। दुबे ने कहा कि ये बच्चे दया के नहीं सेवा व आशीर्वाद के पात्र हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने स्कूल के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट परफार्मेंस सहित अन्य पुरस्कार दिए गए इससे पूर्व मां दुर्गा की पूजा व आरती की गई। इस मौके पर राजधानी की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, संस्था के कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा व उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, प्राचार्य कमलेश शुक्ला व स्टाफ के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की समन्वयक श्रीमती सीमा छाबड़ा ने किया।
Share this post with:
13 Oct 2026 11 Views
12 Oct 2026 247 Views
11 Oct 2026 280 Views
10 Oct 2026 260 Views
10 Oct 2026 291 Views
10 Oct 2026 175 Views
09 Oct 2026 168 Views