CNIN News Network

गंज और आमानाका पुलिस ने 6 तस्करों से 24 घंटे में जप्त किया 1.27 क्विंटल गांजा

08 Oct 2026   16 Views

गंज और आमानाका पुलिस ने 6 तस्करों से 24 घंटे में जप्त किया 1.27 क्विंटल गांजा

Share this post with:


रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 24 घंटे में गंज और आमानाका थाना पुलिस ने 1 क्विंटल 27 किलो 299 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। जब्त गांजे और सामान की कुल कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, गंज और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस ने आज इस मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई 7 अक्टूबर को गंज थाना क्षेत्र में हुई जहां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि, पचपेड़ी नाका की ओर से एक ऑटो में 3 लोग गांजा लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। टीम ने ऑटो की तलाश शुरू की और उसे फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास रोक लिया। ऑटो में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास रखे ट्रॉली बैग से 82.51 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मुकुंद शर्मा, गोपाल वर्मा उर्फ गोपी और संतोष साहू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से गांजे के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कीमत करीब 41.25 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में गंज थाने में अपराध क्रमांक 303/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में केस दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई 8 अक्टूबर को आमानाका थाना क्षेत्र में हुई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल मोड़ के पास कुछ लोग गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से 44.799 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से ओडिशा निवासी कान्हू डाकुआ और पश्चिम बंगाल निवासी सुमित भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ एक नाबालिग भी मिला। इस मामले में आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 338/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में केस दर्ज किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 22.40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में गांजा कहां से लाया गया, किसे सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web