CNIN News Network

खैरागढ़ जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र खुले, अब 72 केंद्रों में होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

11 Nov 2026   4 Views

खैरागढ़ जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र खुले, अब 72 केंद्रों में होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

Share this post with:

00 65 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदा जायेगा धान, नजदीकी केंद्रों की सुविधा से किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा
रायपुर। राज्य शासन की किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में धान उपार्जन व्यवस्था का विस्तार किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों की संख्या 51 से बढ़कर 72 हो गई है। जिले की 65 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से इन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।
राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। खरीदी के लिए बारदाने की उपलब्धता, धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था तथा किसानों के पंजीयन और राजस्व अभिलेखों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नए उपार्जन केंद्र खुलने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। किसान अपने नजदीकी केंद्र में उपज का विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर खरीदी की सुविधा मिलने से छोटे किसानों को भी अपनी उपज केंद्र तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।
उपार्जन केंद्रों की संख्या बढऩे से पुराने केंद्रों पर दबाव कम होने तथा खरीदी के दौरान भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web