CNIN News Network

खेल मंत्रालय के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने उप मुख्यमंत्री साव श्रीनगर रवाना

24 Apr 2026   8 Views

खेल मंत्रालय के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने उप मुख्यमंत्री साव श्रीनगर रवाना

Share this post with:

00 शिविर में भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन : साव*
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह श्रीनगर में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (24, 25, 26) चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री साव ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर चिंतन शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी ने आगामी समय में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाडिय़ों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा।
साव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी मंथन कर खेलों के विकास के लिए योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने का है, ऐसे ही 2047 तक हमारा देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में अग्रणी बने, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा।
उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि, 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान सरकार की ओर से विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। जिस तरह से कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश की आधी आबादी के साथ षड्यंत्र करके उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव आएगा। नगरीय निकायों में सामान्य सभा और इसी तरह पंचायतों में निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। देश की आधी आबादी कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कभी माफ नहीं करेगी।
साव ने कांग्रेस द्वारा खिलाडिय़ों को लेकर किए बेबुनियाद सवाल पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद खिलाडिय़ों के लिए कुछ नहीं किया। उसे सवाल करने से पहले अपना हिसाब प्रस्तुत करने चाहिए। पांच साल खिलाडिय़ों को खेल अलंकरण तक नहीं दे सकें। अब किस मुंह से सवाल कर रहे हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web