CNIN News Network

खूबियों वाली ई व्हीकल...सिटी होंडा ने लॉन्च की नई होंडा क्यूसी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

19 Aug 2026   13 Views

खूबियों वाली ई व्हीकल...सिटी होंडा ने लॉन्च की नई होंडा क्यूसी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Share this post with:

 

 

 

 

रायपुर। सिटी होंडा द्वारा आज नई नई होंडा क्यूसी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भव्य लॉचिंग की गई। इस अवसर पर कैट  के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर परवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही होंडा के एरिया सर्विस इंचार्ज श्री देबाशिष सेन तथा युवा कैट के अध्यक्ष श्री कांति पटेल अपनी टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर सिटी होंडा के डायरेक्टर श्री कैलाश खेमानी ने होंडा क्यूसी 1 की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक तकनीक, बेहतर परफॉर्मेंस और ॥शठ्ठस्रड्ड के भरोसे का बेहतरीन संयोजन है। होंडा क्यूसी 1  की रेंज लगभग 80 किलोमीटर है और इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। रायपुर में इसकी कीमत 90,708 रखी गई है।

श्री कैलाश खेमानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और ग्राहकों के बदलते रुझान को देखते हुए होंडा  ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट के लिए एक आक्रामक एवं व्यापक योजना तैयार की है। रायपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को लेकर होंडा की योजनाएं काफी महत्वाकांक्षी हैं।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में होंडा क्यूसी 3 को भी रायपुर में जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसकी अनुमानित रेंज 145 किलोमीटर से अधिक होने वाली है। इससे छत्तीसगढ़ में होंडा के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

श्री खेमानी ने कहा कि होंडा के ब्रांड पर ग्राहकों का वर्षों से कायम भरोसा और इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नए अवसर देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं टीम ने होंडा की नई इलेक्ट्रिक पहल की सराहना करते हुए इसे रायपुर के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web