CNIN News Network

खारुन नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

20 May 2026   11 Views

खारुन नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Share this post with:

रायपुर। राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले को जोडऩे वाले खारुन नदी में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव पानी में काफी समय तक डूबा रहने के कारण पूरी तरह से विकृत हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। फिलहाल डीडीनगर पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी पहचान करने और आगे की जांच में जुट गई है। 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जिनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहन रखा था, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web