CNIN News Network

खारुन नदी में नहीं निर्धारित कुंड में विसर्जित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

18 Oct 2026   15 Views

खारुन नदी में नहीं निर्धारित कुंड में विसर्जित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Share this post with:

00 मलबा, बांस-बल्लियां को 24 घंटे के भीतर होगी निकालनी
रायपुर। रायपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सीधे खारुन नदी में नहीं किया जा सकेगा। नगर निगम ने प्रतिमाओं को नदी के पास बने निर्धारित कुंड में विसर्जित करने के निर्देश दिए हैं। विसर्जन से पहले पूजा सामग्री अलग करनी होगी और कुंड से प्रतिमाओं का मलबा, बांस-बल्लियां व अन्य सामग्री 24 घंटे के भीतर निकालनी होगी। यह व्यवस्था नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और राज्य शासन के निर्देशों के पालन के लिए की गई है।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने दशहरा उत्सव और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं के लिए आठ अधिकारियों की समिति बनाई है। समिति विसर्जन कुंड पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्था की निगरानी करेगी। नगर निगम ने विसर्जन कुंड की समग्र व्यवस्था के लिए समिति गठित की है जिसमें अपर आयुक्त विनोद पांडेय, उपायुक्त स्वास्थ्य जसदेव सिंह बाबरा, जोन-2 आयुक्त संतोष पांडेय, जोन-5 आयुक्त राकेश शर्मा और जोन-6 आयुक्त प्रीति सिंह शामिल हैं। इसके अलावा प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जलकार्य के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता संदीप शर्मा शामिल है। समिति विसर्जन स्थल पर शामियाना, लाइट, माइक, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web