CNIN News Network

खाया विवाह का भोजन, 25 से अधिक हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

29 Apr 2026   8 Views

खाया विवाह का भोजन, 25 से अधिक हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Share this post with:

राजनांदगांव। सोमनी क्षेत्र के ग्राम फुलझर में विवाह का भोजन करने के बाद मोहल्ले के 25 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रात भर में 10 ग्रामीणों की उल्टी-दस्त से तबीयत गंभीर रुप से बिगड़ जाने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में भर्ती किया गया है। वहीं 15 मरीजों का मेडिकल टीम गांव में ही उपचार कर रही है। बुधवार की सुबह से गांव में निगरानी के लिए मेडिकल टीम तैनात है।
बताया जाता है कि 28 अप्रैल की रात फुलझर के सतनामी पारा में धनराज मंडले के बेटे का वैवाहिक कार्यक्रम था। मोहल्ले के लोगों ने यहीं भोजन किया। कुछ ही देर बाद भोज में शामिल हुए लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। कुछ को लगातार उल्टी-दस्त शुरु हो गए। पूरे मोहल्ले में ऐसे मामले सामने आने लगे तो भागमभाग मचने लगी। मामले की जानकारी सुबह स्वास्थ्य अमले को दी गई और सुबह आनन-फानन में 10 मरीजों को सोमनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीमार अन्य मरीजों की मेडिकल टीम ने जांच की। 15 मरीजों का उपचार गांव में ही स्वास्थ्य टीम द्वारा किया जा रहा है। मेडिकल टीम ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वे भी शुरु कर दिया है। भोजन के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करने वाले परिवार से भी जानकारी ली गई है। मोहल्ले वासियों को आशंका है कि भोजन में परोसी गई कुम्हड़े की सब्जी से ही सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। 
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी नंदकिशोर टंडनने बताया कि मरीजों की निगरानी के लिए 24 घंटे टीम तैनात की गई है। गुरुवार को भी प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web