Share this post with:
कांकेर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में शामिल होने के लिए कांकेर प्रवास पर पहुंची सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज बुधवार को चारामा विकासखंड की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, राशनकार्डधारियों की ई-केवायसी तथा खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सचिव श्रीमती कंगाले ने चारामा शहरी क्षेत्र अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चारामा एवं किसान विपणन सहकारी समिति चारामा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लखनपुरी स्थित मां शक्ति स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन कार्डधारियों की लंबित ई-केवायसी की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही माह सितंबर 2026 के शेष खाद्यान्न का तत्काल वितरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो सके। उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके पश्चात सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने लैम्प्स चारामा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कृषकों से संबंधित एग्रीस्टेक एवं किसान पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को पंजीयन एवं एग्रीस्टेक से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share this post with:
01 Oct 2026 18 Views
01 Oct 2026 35 Views