Share this post with:
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। खाद्य विभाग द्वारा जिले में एलपीजी गैस के भंडारण एवं वितरण में अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 471 एलपीजी गैस सिलेण्डरों को जप्त करने की कार्रवाई की गई।
खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 433 घरेलू गैस सिलेण्डर, जिसमें 87 खाली एवं 346 भरे हुए सिलेण्डर शामिल हैं और 19 किलोग्राम क्षमता के 38 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर, जिसमें 36 खाली एवं 2 भरे हुए सिलेण्डर शामिल हैं, जप्त किए। यह कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान एजेंसी द्वारा मुख्य बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड का प्रदर्शन नहीं करने, आवक-जावक पंजी एवं स्टॉक पंजी का संधारण नहीं करने तथा मूल्य-स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी पाई गईं। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई।
जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एजेंसी के गोदाम की जांच की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक राहुल सिंह राजपूत, अरविन्द चन्द्रा, आशीष पाण्डेय, नेहा पाटले एवं सहायक सोनू देवांगन उपस्थित रहे।
Share this post with:
22 Aug 2026 16 Views
21 Aug 2026 32 Views
21 Aug 2026 19 Views
20 Aug 2026 200 Views
20 Aug 2026 32 Views