Share this post with:
जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तू$फान अर्नब से बस्तर में हो रहे लगातार बारिश के कारण बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बस्तर में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगडऩे लगे हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में इंद्रावती नदी पर स्थित खातिगुड़ा बांध के गेट कल रात से खोल दिए गए थे। खातिगुड़ा में एक और गेट खोल दिया गया है, अब तीन गेट खुल गए हैं। इंद्रावती की सहायक मोरान नदी के बांध का भी दो गेट आज शुक्रवार सुबह खोल दिया गया है। इससे बस्तर में नदी का जलस्तर अब और तेजी से बढ़ सकता है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से एक सवा मीटर ऊपर बह रही है। जगदलपुर पुराना पुल में खतरे का निशान 8.300 मीटर है, जबकि आज सुबह 10 बजे जलस्तर 9.500 मीटर पहुंच चुका था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर संजय पांडे, बस्तर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से फोन से चर्चा कर बाढग़्रस्त इलाकों एवं शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों के हालात के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जनहित में जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जगदलपुर और केशलूर के बीच बाधित है। मेडिकल कॉलेज मार्ग इस समय बंद है। लगातार हो रही बारिश से जगदलपुर के लालबाग क्षेत्र पानी में डूब चुका है, इसके चलते पूरा आवागमन बंद हो गया है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बस्तर जिले के कलेक्टर ने 25 सितंबर को छुट्टी का आदेश दिया है। सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान वाले स्कूल बंद रहेंगे। आज होने वाले सभी पेपर अब 28 सितंबर को उसी टाइम पर होंगे। जगदलपुर के गंगा मुंडा इलाके के साथ ही कई निचली बस्तियों में नालियां जाम हो गई हैं। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। धरमपुरा इलाके में भी जलभराव की स्थिति है।
नारायणपाल में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं, आवागमन बंद हो गया है और खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। ग्राम पंचायत आडावाल के आश्रित ग्राम नारायणपाल में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिस गति से जलस्तर बढ़ रहा है, अगर यही स्थिति रही तो आज शाम तक पूरा नारायणपाल गांव डूबने की संभावना है। गांव वाले दहशत में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें। बस्तर संभाग में बारिश और बाढ़ से स्थिति बिगड़ी हुई है। बारिश और खराब मौसम के कारण जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। खराब मौसम में फ्लाइट के लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कत की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Share this post with:
25 Sep 2026 12 Views
25 Sep 2026 23 Views
24 Sep 2026 17 Views
24 Sep 2026 46 Views