CNIN News Network

खाटूश्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत

22 Nov 2026   52 Views

खाटूश्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Share this post with:

 

 

कोटा-राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कू्रजर की रफ्तार काफी तेज थी। संभवत: चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया। खाटूश्याम के दर्शन करके वापस लौट रहा था परिवार। पुलिस विवेचना कर रही है। 

कोटा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर राजेश जोशी ने कहा, शंभूपुरा के पास, आधी रात को 16 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। यह बहुत दुखद और दर्दनाक हादसा था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। वे खाटू श्याम के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। वे सभी एक ही परिवार के थे। अभी हमारी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि घायलों को सही मेडिकल केयर मिले और वे ठीक हो जाएं। इस बीच, हादसे में जान गंवाने वालों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

--

खाटूश्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web