Share this post with:
00 आपत्ति के लिए 30 दिन का समय
रायपुर। बहु प्रतीक्षित खरसिया परमालकसा वाया बलौदाबाजार, नवा रायपुर नई रेल लाइन परियोजना के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बलौदाबाजार जिले में परियोजना से प्रभावित होने वाली जमीनों के भू स्वामियों की सूची जारी कर दी हैं। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण भू अर्जन की प्रक्रिया औपचारिकता रूप से शुरू हो गई हैं। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भूमि स्वामियों को दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 30 दिन का समय दिया हैं।
करीब 278 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के पूरा होने से बलौदाबाजार सहित प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र को सीधी और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे ने इस परियोजना को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। परियोजना केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना के अंतर्गत शामिल है और इसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के व्यस्त रेल नेटवर्क पर दबाव कम करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है।
यह रेल लाइन 6 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। परियोजना के लिए रायगढ़ के 14 गांव से 104.74 हेक्टेयर, जांजगीर-चांपा एवं सक्ति के 53 गांवों से 651.28 हेक्टेयर, बिलासपुर के 6 गांव से 67.26 हेक्टेयर, बलौदा बाजार के 36 गांव से 343.56 हेक्टेयर, रायपुर के 26 गांव से 404.93 हेक्टेयर तथा दुर्ग जिले के 22 गांव से 349.02 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जाएगी। खरसिया से परमालकसा तक वाया बलौदाबाजार और नया रायपुर लगभग 278 किलोमीटर लंबी रेल लाइन। परियोजना के लिए कुल 21 नई रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडरपास का निर्माण होगा। बलौदाबाजार सहित कई औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे माल परिवाहन की लागत और समय दोनों में कमी आएगी।
रेल लाइन बलौदाबाजार जिले के कुल 36 गांव से होकर गुजरेगी। इनमें बलौदाबाजार सहित तहसील के 14, पलारी तहसील के 13 तथा लवन तहसील के 9 गांव शामिल हैं। बलौदाबाजार तहसील के खम्हरिया, सेम्हराडीह, चांपा, पुरान, सकरी, दशरमा, भरवाड़ीह, पौसरी, गोडखपरी, मगरचबा, ठेलकी, छुईहा रिसदा और सैहा गांव प्रभावित होंगे। पलारी तहसील के चुचूरूगपुर, रेंगाड़ीह, गाडाभाठा, गुमा, मुसवाडीह, गितकेरा, अमलीडीह, परसवानी, झिराही, छेरकाडीह, खपरी और सरकीपार गांव परियोजना की जद में आएंगे। लवन तहसील के खैदा, पनगांव, अमलकुंडा, धनगांव, मिश्रईनडीह, भदरा, सुढेली, बिटकुली और तारासींव गांवों की भूमि भी रेल लाइन निर्माण के लिए अधिकृत की जाएगी।
बलौदाबाजार जिले में कुल 343.56 हेक्टेयर 848.95 एकड भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 - 26 में इस परियोजना को 8,741 करोड रुपए की लागत से स्वीकृति दी गई हैं। वहीं 2026-27 के बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैं। परियोजना के तहत कुल 1,715.85 हेक्टेयर 4240.08 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी हैं।
Share this post with:
18 Jul 2026 44 Views
18 Jul 2026 47 Views
18 Jul 2026 59 Views
18 Jul 2026 117 Views