CNIN News Network

खतरा टला नहीं...भूस्खलन से बनी 2 झीलें,एक से लगातार पानी रिस रहा,अब तक 633 मौत

29 Aug 2026   13 Views

खतरा टला नहीं...भूस्खलन से बनी 2 झीलें,एक से लगातार पानी रिस रहा,अब तक 633 मौत

Share this post with:

 

पहली झील से पानी रिस रहा है।

पहली झील से पानी रिस रहा है

दूसरी झील में पानी बढ़ रहा है।

दूसरी झील में पानी बढ़ रहा है

0-लापता लोगों का आंकड़ा 2500 हुआ, इसमें 320 भारतीय

 

काठमांडू-नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद दो नई झीलें बनने से खतरा अभी टला नहीं है। इनमें से एक झील से लगातार पानी रिस रहा है, जबकि दूसरी का आकार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों को फिर से बाढ़ या भूस्खलन का खतरा सता रहा है। नेपाल में भूस्खलन के बाद बने बांध के पीछे जमा हो रहे पानी से बन रही झील की तस्वीर गुरुवार को चीन के ग्यिरोंग काउंटी में ली गई। फुटेज- सीसीटीवी ने जारी की है।

*  नेपाल में भूस्खलन से बनी 2 झीलों से बढ़ा खतरा *  

नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाके में हवाई तस्वीरों में एक दूसरी झील दिखाई दी है। इससे इलाके में फिर बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, नेपाल के अधिकारी भूस्खलन से बनी दोनों झीलों पर नजर रख रहे हैं।

इनमें एक झील से पानी बह रहा है, जबकि दूसरी झील में लगातार पानी बढ़ रहा है और उसका आकार पहली झील से भी बड़ा होता जा रहा है।दोनों झीलें नेपाल-चीन सीमा के पास उस इलाके में बनी हैं, जहां बुधवार को भीषण बाढ़ आई थी। बाढ़ के तेज पानी के साथ कीचड़, रेत, बजरी और बड़ी चट्टानें नीचे के इलाकों में बहकर आई थीं।

नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन के बाद ये दोनों जलाशय बने हैं। इसी इलाके में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। तेज बहाव अपने साथ कीचड़, रेत, बजरी और बड़ी चट्टानें बहाकर नीचे के इलाकों में ले गया था।

नेपाल और तिब्बत में मौत का आंकड़ा बढ़कर 633 हो गया है। वहीं लापता लोगों की संख्या करीब 2,500 हो गई है, जिनमें 320 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा करीब 400 भारतीय तिब्बत में फंसे हुए हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web