Share this post with:
अंबिकापुर। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक ग्राम सिलसिला से काम कर बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर खराब पड़े ट्रैक्टर से बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। तीनों को राहगीरों व पुलिस द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
Share this post with:
06 Oct 2026 13 Views
06 Oct 2026 13 Views
06 Oct 2026 15 Views
05 Oct 2026 64 Views
05 Oct 2026 14 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 26 Views
05 Oct 2026 34 Views
04 Oct 2026 35 Views