CNIN News Network

क्रेयॉन और स्केचिंग कर बच्चों ने किया बप्पा को साकार

19 Sep 2026   7 Views

क्रेयॉन और स्केचिंग कर बच्चों ने किया बप्पा को साकार

Share this post with:

00 सुलेख और निबंध लेखन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट
रायपुर। स्केचिंग करना हो या ड्राइंग में रंग भरना, बच्चे इसमें हमेशा आगे ही मिलेंगे। रंगों के साथ बच्चों की क्रिएटिविटी साफ नजर आती है। क्रेयॉन कलर और ऐक्रेलिक पेंट लेकर बच्चों ने गणपति की एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाई। कुछ बच्चों ने तो पेंसिंल स्क्रैच कर बप्पा को इतना सुंदर रूप दिया कि निर्णायकों को उत्तम चुनने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मौका था महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में नगर स्तरीय शालेय विद्यार्थी निबंध लेखन, और चित्रकला स्पर्धा का।
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में गणेशोत्सव के चौथे दिन केनवास से लेकर उत्तर पुस्तिका तक पर बच्चों की चौंकाने वाली प्रतिभा देखने को मिली। बात कलरिंग की हो या सुलेख और निबंध प्रतियोगिता की। बच्चों ने गजब का जलवा बिखेरा। स्पर्धा में विजयी बच्चों को मंडल की युवा समिति की ओर से प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि युवा समिति की ओर से कलरिंग, निबंध, सुलेख स्पर्धा में का मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों के साथ श्री रेडियंट पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी नारायण स्कूल, विजन पब्लिक स्कूल, मायाराम सुरजन और गुजराती स्कूल के बच्चों ने भाग लिय।
युवा समिति की प्रमुख श्रावणी मुकादम के अनुसार बच्चों ने श्री गणेश के स्कैच में आकर्षक रंग भरे। निर्णायकों ने सभी चित्रों का अवलोकन कर विजेता का चयन किया। रंगभरो स्पर्धा में रेडियंट वे की काव्या शर्मा विजेता और प्रिया पारधी उप विजेता रहीं। वहीं महाराष्?ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की विद्या रोहिदास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला स्पर्धा दो वर्गों में हुई। पहली से पांचवीं में रेडियंट वे की परिधि पांडे अव्वल, विजन पब्लिक स्कूल के अनय विश्वकर्मा द्वितीय और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की प्रियल ठक्कर तृतीय रहीं।
समिति के उदित बक्षी ने जानकारी दी कि छठवीं से आठवीं क्लास के बच्चों में रेडियंट वे के तेजाश्री दास प्रथम, गुजराती स्कूल के निखिल पटेल द्वितीय और रेडियंट वे के अवनीश वर्मा तृतीय रहे। इसी तरह निबंध में प्रेरणा दीवान प्रथम, रिद्धी साहू द्वितीय और तेजस्वनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सुलेख स्पर्धा क्रेयॉन और स्केचिंग कर बच्चों ने किया 'बप्पाÓ को साकार किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web