CNIN News Network

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो...लगभग 200 प्रापर्टींज की बुकिंग ने बनाया रिकार्ड

20 Sep 2026   7 Views

Share this post with:

 

0- लक्की ड्रा के सात विजेताओं को मिले आकर्षक उपहार

0- सबसे तेजी से विकसित राज्य में छत्तीसगढ़ और शहर में रायपुर का नाम

0-मध्यमवर्गीय लोगों को आवास कैसे उपलब्ध हो इसकी चिंता करे क्रेडाई-बृजमोहन

 

रायपुर। क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 के तीन दिन के आयोजन में लगभग 200 प्रापर्टींज की बुकिंग ने रिकार्ड स्थापित कर दिया है। इसकी मुख्य वजह है छत्तीसगढ़ क्रेडाई ने एक्सपो अवधि के दौरान बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा जो की थी। चार हजार से भी अधिक लोगों ने विजिट किया। समापन दिवस पर हर साल की तरह लक्की ड्रा के सात विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। स्टाल होल्डर्स व एक्सपो के सहयोगी भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर को सबसे पीसफुल शहर बताते हुए कहा कि क्रेडाई इस बात की चिंता करे कि मध्यमवर्गीय परिवार को कैसे आवास उपलब्ध हो सके।  

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा है जब से क्रेडाई का आयोजन शुरु हुआ है वे हर साल  इसमें शामिल होते हैं इसलिए अतिथि नहीं बल्कि क्रेडाई परिवार का परमानेंट हिस्सा हैं। उन्होने छत्तीसगढ़ को विकसित होते देखा है और आज सबसे तेजी से विकसित होते राज्य में छत्तीसगढ़ और शहर में रायपुर का नाम है। आज सबसे पीसफुल शहर है रायपुर,और आने वाले दिनों में यह और सुंदर शहर होगा। क्रेडाई के सदस्यों से उन्होने आव्हान किया कि मध्यमवर्गीय परिवार को आवास कैसे उपलब्ध हो सके इसकी चिंता करें,क्योंकि सबसे ज्यादा जरूरत उन्हे है। क्वालिटी व क्वांटिटी में आप निर्माण करेंगे तो आपका भी नाम होगा। सरकार की कई सारी पालिसी है और आने वाले दिनों में इसमें और सुधार करेंगे।  

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने बताया कि जिस उद्देश्य को लेकर हमने अपना क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का सातवां एडिशन ्आयोजित किया सफल रहे तीन दिनों में बुकिंग पर रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा के कारण 200 के लगभग प्रापर्टींज की बुकिंग हुई और लगभग चार हजार लोगों ने विजिट किया। प्रोग्राम चेयरमेन अशोक मंूदड़ा ने बताया कि किसी प्रकार डेढ़ माह की अथक तैयारी के बाद क्रेडाई का आयोजन सार्थक हो पाया। जिसमें हमने प्रोजेक्ट और स्टाल ही नहीं दिया बल्कि लोगों के घर का सपना पूरा किया है। हम बिल्डिंग ही नहीं कम्यूनिटी बनाते हैं। बड़ी गंभीर बात उन्होने कही कि जीवन में कितना भी सोना चांदी हीरे मोती कमा लो पर जमीन से बढ़कर कोई धन नहीं है,शायद इसीलिए इसे रियल एस्टेट कहा जाता है। स्टाल होल्डर्स व एक्सपो के सहयोगी भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए। समारोह के अंत में प्रतीक केवलानी ने आभार प्रदर्शन किया।  

क्रेडाई सेलिबे्रट कैम्पेन के तहत बेस्ट कैम्पेनिंग के लिए तीन स्टूडेंट को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रथम-सिद्धार्थ साहू,द्वितीय-यश सोनी व तृतीय-मिनेश साहू के साथ भूमिका गुप्ता व अभिनय पटनायक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web